Admission Open DCA PGDCA BCA MSC BA BCOM BSW, CALL 07554905511 MSW www.hitechbhopal.com

Tuesday, November 10, 2015

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएँ

 


 
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपोत्सव भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। उन्होंने प्रदेशवासियों को सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। हर क्षेत्र में समृद्धि का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक एक दूसरे को सहयोग करें और साथ मिलकर दीपोत्सव मनाएँ। विकास का प्रकाश फैलाएँ। स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।