Admission Open DCA PGDCA BCA MSC BA BCOM BSW, CALL 07554905511 MSW www.hitechbhopal.com

Tuesday, November 10, 2015

जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल द्वारा दीपोत्सव पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ


 

भोपाल : मंगलवार, नवम्बर 10, 2015, 13:26 IST
 
जनसंपर्क, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रोशनी तथा खुशी के पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपोत्सव भारतीय संस्कृति का महान पर्व है, जो हमें आपसी एकता, भाईचारा और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान खुशहाल और सुखी हो। साथ ही विकास का प्रकाश आम आदमी और गरीबों तक पहुँचे तथा उनके जीवन में खुशियाँ आयें।
जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रकाश का पर्व सिर्फ घर में ही नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में भी उजाला लायेगा।