मंत्री-मण्डल के सदस्यों ने दी दीपावली की शुभकामनाएँ | |
भोपाल : मंगलवार, नवम्बर 10, 2015, 16:26 IST | |
राज्य मंत्री-मण्डल के सदस्यों ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि आशा ही नहीं, पूरा विश्वास है कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में खुशी और उमंग का संचार करेगा।
मंत्री श्री बाबूलाल गौर, श्री जयंत कुमार मलैया, श्री गोपाल भार्गव, डॉ. गौरीशंकर शेजवार, श्री सरताज सिंह, डॉ. नरोत्तम मिश्र, कुँवर विजय शाह, श्री गौरीशंकर बिसेन, श्री उमाशंकर गुप्ता, सुश्री कुसुम महदेले, श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, श्री पारस चन्द्र जैन, श्री अंतर सिंह आर्य, श्री रामपाल सिंह, श्री ज्ञान सिंह, श्रीमती माया सिंह और श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने संदेश में दीपावली की शुभकामनाएँ दी हैं।
राज्य मंत्रीगण श्री दीपक जोशी, श्री लाल सिंह आर्य, श्री शरद जैन और श्री सुरेन्द्र पटवा ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं।
|