Admission Open DCA PGDCA BCA MSC BA BCOM BSW, CALL 07554905511 MSW www.hitechbhopal.com

Saturday, November 14, 2015

पंडित नेहरू बच्चों के चेहरे पर लाली देखना चाहते थे

बाल दिवस समारोह में राज्यपाल श्री यादव 

भोपाल : शनिवार, नवम्बर 14, 2015, 18:28 IST 
राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने कहा है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे और वह बच्चों के चेहरे पर गुलाब के फूल की तरह लाली देखना चाहते थे। इसलिए वह हमेशा गुलाब का फूल अपने कपड़ों में लगाते थे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पंडित नेहरू बच्चों में देश का उज्जवल भविष्य देखते थे। पं. नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। यह बात राज्यपाल श्री यादव ने आज राजभवन में मध्यप्रदेश बाल कल्याण परिषद्, भोपाल द्वारा आयोजित बाल-दिवस समारोह में कही।
राज्यपाल श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर गाँधी जयंती से 14 नवम्बर नेहरू जयंती तक भारत स्वच्छता दिवस मनाने की घोषणा की है। राज्यपाल श्री यादव ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
संयुक्त सचिव श्री व्ही.पी. चतुर्वेदी ने परिषद् की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राष्ट्रभक्ति पर आधारित गीत और नाटक प्रस्तुत किये।
समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री अजय तिर्की, परिषद् के उपाध्यक्ष श्री सोमेश दयाल शर्मा, पदाधिकारी, शिक्षक और राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। परिषद् के उपाध्यक्ष श्री सोमेश दयाल शर्मा ने आभार माना।
राजेन्द्र राजपूत