Admission Open DCA PGDCA BCA MSC BA BCOM BSW, CALL 07554905511 MSW www.hitechbhopal.com

Sunday, October 18, 2015


गौभूमि न्यूज !  गाय के दूध और घी ही नहीं बल्कि मूत्र व गोबर में भी दवा का भंडार छिपा है। गो मूत्र के सेवन से अनेकों प्रकार की बीमारियों का नाश होता है। भारतीय संस्कृति की हर परम्परा, रीति-रिवाज तथा त्योहार क ा खास महत्व है। इसमें गौ पूजा, पीपल पूजा, गंगा मैय्या की पूजा और तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। 
 जिस तरह गाय का दूध, घी, मूत्र व गोबर से मनुष्य को लाभ होता है उसी तरह पीपल का पेड़ व्यक्ति को आक्सीजन प्रदान करता है। इसलिए पीपल की पूजा करने का विधान है। मगर चिंता की बात है कि आज मनुष्य भारतीय संस्कृति को भूलता जा रहा है। आज गंगा प्रदूषित होती जा रही हैं। व्यक्ति का खान-पान, रहन-सहन बदलता जा रहा है। जूस की जगह कोल्ड ड्रिंक और पौष्टिक आहार की जगह न्यूडल, बर्गर ने ले ली है। यह सब चीजें व्यक्ति को बीमारियों की तरफ धकेल रही हैं।